यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ NSA के तहत केस दर्ज, 19 अप्रैल तक
यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ NSA के तहत केस दर्ज, 19 अप्रैल तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार किए गए मनीष कश्यप को मुदैरा कोर्ट ने 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही मनीष के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मनीष को पुलिस कस्टडी में भेजा था. इस मामले में यूट्यूबर की ओर से सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी दायर की गई, जिसमें अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर को एक साथ क्लब करने की मांग की है
अब एनएसए की धाराएं लगा दी गई हैं। 'वारिस पंजाब दे' के मुखिया और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए लगाया गया है। इसे बेहद सख्त कानून माना जाता है। इसके तहत किसी भी संदिग्ध को 12 महीनों तक हिरासत में रखा जा सकता है।
खास बात यह है कि मनीष कश्यप इस समय tranding में चल रहे हैं ट्विटर पर इस अंदाज में लिख रहे हैं आप भी पढिए.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें